डिजिटल प्रोडक्ट्स के लिए हमारी रिफंड पॉलिसी
हम पूरी कोशिश करते हैं कि आपको खेती की सबसे बेहतरीन और सटीक जानकारी मिले। चूँकि हमारा काम पूरी तरह ऑनलाइन और डिजिटल (PDF/Audio) है, इसलिए पैसों की वापसी (Refund) से जुड़े हमारे नियम बहुत साफ हैं:
हम आपको कोई डिब्बा या पैकेट नहीं भेजते। हमारी मास्टर क्लास और ई-बुक्स 'डिजिटल फाइल' के रूप में होती हैं। एक बार जब आप पेमेंट कर देते हैं और पीडीएफ फाइल आपके मोबाइल पर डाउनलोड हो जाती है, तो उसे 'वापस' (Return) करना तकनीकी रूप से मुमकिन नहीं होता। इसलिए, खरीदारी हो जाने के बाद किसी भी हालत में पैसे वापस (Refund) नहीं किए जाते हैं।
दुकान से खरीदा सामान आप वापस कर सकते हैं, लेकिन इंटरनेट पर डिजिटल फाइल पेमेंट होते ही एक सेकंड में आपके मोबाइल पर पहुंच जाती है। तुरंत डिलीवरी होने के कारण, एक बार पेमेंट सफल हो जाने के बाद उस ऑर्डर को बीच में रोकना या कैंसिल करने का कोई विकल्प हमारे पास नहीं होता है।
हम निवेदन करते हैं कि कोई भी पीडीएफ या कोर्स का पेमेंट करने से पहले वेबसाइट पर यह अच्छी तरह से पढ़ लें कि उस ई-बुक में क्या मिलेगा। अगर आप जल्दबाजी में गलती से कोई गलत ई-बुक (जैसे लहसुन की जगह प्याज की) खरीद लेते हैं, तो भी रिफंड या उसे बदलने (Exchange) की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
कई बार गांव में इंटरनेट धीमा होने या बैंक के सर्वर की वजह से खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन डाउनलोड लिंक नहीं मिलता। घबराएं नहीं! आपके पैसे 100% सुरक्षित हैं। बस अपने पेमेंट का स्क्रीनशॉट लें और हमारे व्हाट्सएप (+91 78800 10943 / +91 62614 55674) पर भेज दें। हमारी टीम चेक करके तुरंत आपको ई-बुक भेज देगी।