नियम और शर्तें (Terms & Conditions) ⚖️
होमपेज

⚖️ नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

हमारी वेबसाइट और सेवाओं के उपयोग की शर्तें

हमारी वेबसाइट (agrinowindia.com) पर आने, हमारी मास्टर क्लास देखने या हमारी कोई भी डिजिटल ई-बुक (PDF) खरीदने का मतलब है कि आप हमारे इन आसान नियमों को पढ़ और मान रहे हैं:

1. हम क्या सेवा देते हैं (हमारी सर्विस)

हम कोई खाद, बीज या भौतिक (Physical) दवाई आपके घर पर डिलीवर नहीं करते हैं। हम एक 'डिजिटल' शिक्षा मंच हैं। हम आपको खेती की वैज्ञानिक जानकारी, उन्नत स्प्रे शेड्यूल (Cocktail Sprays) और 'कृषि रक्षा रसायन' जैसी ई-बुक्स केवल आपके मोबाइल पर पीडीएफ (PDF) फाइल के रूप में देते हैं।

2. खरीदारी के लिए उम्र

हमारी वेबसाइट से कोई भी जानकारी, कोर्स या ई-बुक खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।

3. कॉपी करना या आगे भेजना सख्त मना है (Copyright)

हमारी सभी ई-बुक्स, रिसर्च और दवाइयों के फॉर्मूले AgriNow India और इसके संस्थापक गोकुल सोलंकी की दिन-रात की मेहनत और संपत्ति (बौद्धिक संपदा) हैं। इस ई-बुक या जानकारी को अपने नाम से बेचना, इसकी फोटोकॉपी निकालकर बांटना, या व्हाट्सएप ग्रुप्स/फेसबुक पर फ्री में शेयर करना सख्त गैरकानूनी है। ऐसा करने पर कॉपीराइट कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। यह जानकारी सिर्फ आपकी अपनी खेती सुधारने के लिए है।

4. पहले छोटे हिस्से में टेस्ट करें (किसान की जिम्मेदारी)

हम आपको दवाइयों की जो भी मात्रा और कॉकटेल (मिश्रण) बताते हैं, वह बहुत गहरी रिसर्च पर आधारित होती है। चूंकि हर गांव की मिट्टी, पानी (pH लेवल) और मौसम अलग-अलग होता है, इसलिए हमारी बताई गई किसी भी नई तकनीक या स्प्रे को पूरे खेत में एक साथ डालने से पहले हमेशा एक छोटे से हिस्से (जैसे एक क्यारी) में उसका टेस्ट (Trial) जरूर करें। सही परिणाम मिलने पर ही आगे बढ़ें।

5. कीमत और पेमेंट (Pricing)

हमारी ई-बुक्स और कोर्सेस की कीमत वेबसाइट पर साफ-साफ लिखी होती है। हम बिना किसी पूर्व सूचना के भविष्य में इन कीमतों को बदल सकते हैं (ऑफर या डिस्काउंट के अनुसार)। आपको खरीदारी के समय जो कीमत दिखेगी, वही चुकानी होगी।

6. कानूनी दायरा (Court Jurisdiction)

हम किसानों के साथ पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करते हैं। फिर भी, यदि भविष्य में किसी बात को लेकर कोई विवाद, असहमति या शिकायत की स्थिति बनती है, तो उसका कानूनी निपटारा केवल हमारे जिले रतलाम, मध्यप्रदेश के न्यायालय (Court) के अधिकार क्षेत्र में ही किया जाएगा।